जलवायु परिवर्तन क्या है ?

जलवायु परिवर्तन (Climate Change) एक प्रकार का पर्यावरणीय परिवर्तन है जिसमें पृथ्वी की जलवायु की दशा में देखे जाने वाले बदलाव को सम्मिलित करता है।

परिवर्तन दो प्रकार हो सकते है एक सकारात्मक परिवर्तन और एक नकारात्मक परिवर्तन । लेकिन  हम यहाँ पर इस विषय पर लिखने को मजबूर हुये है इसके पीछे सीधा कारण है की जलवायु में होने वाले परिवर्तन का असर नकारात्मक है जिससे पूरी दुनिया पर खतरे  का संकट है। 

जलवायु परिवर्तन से हमारा आशय यह है किसी समय अंतराल में हवाओं में ,तापमान में ,मौसमों में, परिवर्तन देखने को मिलता है कई बार इसके कारण प्राकृतिक होते हैं लेकिन आज हम जिस परिवर्तन की बात करेंगे उसके पीछे का कारण मनुष्य की गतिविधियां है और इस परिवर्तन के कारण हम बहुत बड़े विनाश के करीब पहुंच गए हैं ।

यह मानव गतिविधियों के कारण बढ़ी हुई ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव से उत्पन्न होता है। ये गैसेस मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), मेथेन (CH4), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O), और फ्लोरोकार्बन (HFCs) आदि शामिल हैं।

इन ग्रीन हाउस गैसों के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर पृथ्वी का तापमान पूर्व औद्योगिक युग से अब तक का तापमान डेढ़ डिग्री (1.5°) से ज्यादा हो गया तो पृथ्वी पर होने वाले विनाश को रोकना असंभव हो जाएगा ।

जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारण में शामिल हैं:

बढ़ती जनसंख्या : मनुष्य oxygen लेता है और कार्बन डाई आक्साइड छोड़ता है । जैसे जैसे जनसंख्या बढ़ती है वैसे वैसे पर्यावरण में कार्बनडाईआक्साइड(corbon di oxide) की मात्रा बढ़ती है। 
और जब जनसंख्या बढ़ती है तो संसाधनों की मांग भी बढ़ती है ज्यादा संसाधन चाहिए होंगे तो ज्यादा मात्रा में कृषि योग्य भूमि, चाहिए ज्यादा बिजली चाहिए, ज्यादा पानी चाहिए, इस कारण से ज्यादा औद्योगिकरण होगा ज्यादा जंगल कटेंगे ।


औद्योगिकीकरण: विशेष रूप से विद्युत् उत्पादन, उद्योग, और वाहनों का उपयोग ग्रीन हाउस गैसों के उत्पादन को बढ़ाता है।

वनों की कटाई: जंगलों की कटाई के कारण वृक्षों के अभाव में कार्बन को अवशोषित करने की क्षमता में कमी आती है।

खाद्य पदार्थों के उत्पादन: मुर्गीपालन, मेंढ़क पालन,डेयरी, मांस उत्पादन ,चारा उत्पादन, धान के खेत में निष्क्रिय कार्बन और मीथेन जैसी गैसें उत्पन्न होती हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कार्बन फुट प्रिंट क्या होता है?

मांसाहार का जलवायु परिवर्तन क्या प्रभाव है?